प्रन्यासी मण्डल एवं प्रबंध समिति संयुक्त बैठक-हैदराबाद-28-29 दिसंबर 2014
जी.नारायणम्मा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साइंस, शेखपेठ, गाचीबावली रोड, हैदराबाद (तेलंगाना)
प्रेस वक्तव्य
विश्व हिन्दू परिषद की प्रन्यासी मण्डल और प्रबंध समिति की दो दिवसीय बैठक 28 दिसम्बर, 2014 को भाग्यनगर (हैदराबाद) में प्रारम्भ हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री सुरेश जोशी (भैय्या जी), विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगडि़या, अध्यक्ष श्री जी. राघव रेड्डी, कार्याध्यक्ष श्री अशोकराव चोगुले आदि ने दीप प्रज्ज्वलन कर बैठक का प्रारंभ किया। विश्व हिन्दू परिषद के वर्तमान कार्यकारणी को तीन वर्ष पूर्ण हुए। इसलिए इस बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ। विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ अधिकारी श्री बालकृष्ण नाईक को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। उनके कुशल मार्गदर्शन में अध्यक्ष के लिए श्री राघव रेड्डी, हैदराबाद का चयन सर्वसम्मति से किया गया। उन्होंने अपनी नयी कार्यकारिणी की घोषणा की–
1. कार्यकारी अध्यक्ष – डॉ. प्रवीणभाई तोगडिया
2. कार्यकारी अध्यक्ष (विदेश) – श्री अशोकराव चौगुले
3. महामंत्री – श्री चम्पतराय
4. संगठन महामंत्री – श्री दिनेशचन्द्र
5. सह संगठन महामंत्री – श्री विनायकराव देशपाण्डे
इसके पश्चात महामन्त्री श्री चम्पतराय जी ने निम्नलिखित नामों की घोषणा की।
6. संयुक्त महामंत्री – डॉ. श्री सुरेन्द्र जैन
7. संयुक्त महामंत्री – स्वामी विज्ञानानन्द
8. संयुक्त महामंत्री – श्री श्याम गुप्त
9. संयुक्त महामंत्री – श्री वाई.राघवुलू
10. कोषाध्यक्ष – श्री रमेश मोदी
11. उपाध्यक्ष – श्री बालकृष्ण नाईक, दिल्ली
12. उपाध्यक्ष – श्री हुकुमचंद सांवला, इंदौर
13. उपाध्यक्ष – श्री ओमप्रकाश सिंहल, दिल्ली
14. उपाध्यक्ष – श्री सुभाष कपूर, दिल्ली
15. उपाध्यक्ष – डॉ. महेश मेहता, अहमदाबाद
16. उपाध्यक्ष – राजमाता चन्द्रकांता देवी, होसपेठ
17. उपाध्यक्ष – श्री के.वी. मदनन, केरल
18. उपाध्यक्ष – श्री जगन्नाथ साही, कोलकाता
19. उपाध्यक्ष – श्रीमती मीना ताई भट्ट, अहमदाबाद
20. उपाध्यक्ष – श्री जीवेश्वर मिश्र, दिल्ली
21. उपाध्यक्ष – श्री वी.एच. गोपची, पूर्व न्यायाधीश व राज्यपाल
केन्द्रीय मंत्री – सर्वश्री धर्मनारायण शर्मा, जुगलकिशोर, व्यंकटेश आबदेव, राजेन्द्र सिंह पंकज, मीनाक्षी पिशवे, उमाशंकर शर्मा, खेमचन्द शर्मा, कोटेश्वर शर्मा, रविदेव आनन्द, प्रशांत हरतालकर, महावीर जी, अरविन्द ब्रह्मभट्ट, अशोक तिवारी, डॉ. बसंत रथ, राधाकृष्ण मनोडी, मधुकर राव दीक्षित, सुधांशु पटनायक।
सहमंत्री – सर्वश्री दादा वेदक, सुनील शर्मा, माला रावल, परमानंद मनोहर, साध्वी कमलेश भारती, रामस्वरूप जी, आनंद हरबोला, नन्दलाल लोहिया, जी0सत्यम, देवजीभाई रावत, अजेय जी, सपन मुखर्जी, गोपाल रत्नम् कैलाश सिंहल, हरिशंकर जी, बजरंग लाल बागडा, स्नेहपाल सिंह, काशी विश्वनाथन, डॉ. महेशचन्द्र गुप्त।
कार्यकारिणी की घोषणा के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री भैय्या जी जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब समाज के विघटन का समय समाप्त हो गया है। अब हम उत्थान की ओर चल पड़े हैं। समाज में सकारात्मक परिवर्तन हो रहे हैं। समाज अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हिन्दू संगठनों की ओर आशाभरी निगाहों से देख रहा है। भारत को हम श्रेष्ठ राष्ट्र बनाना चाहते हैं। हमें इस काम के लिए आवश्यक सामथ्र्य को जुटाना है। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि हम सब इस काम के लिए उपयुक्त साधन बनें।
इस बैठक में देशभर से आये प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें श्री राघव रेड्डी अध्यक्ष, डॉ. प्रवीणभाई तोगडिया कार्याध्यक्ष, श्री अशोकराव चैगुले कार्याध्यक्ष, श्री चम्तपराय महामंत्री, श्री दिनेशचन्द्र संगठन महामंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।
महामंत्री की रिपोर्ट -(जनवरी – दिसम्बर 2014)
पारित प्रस्ताव